मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मुरैना जिले के 156 पात्र तीर्थयात्री 15 नवम्बर 2026 को डॉ. अम्बेडकर चैत्यभूमि स्मारक, मुंबई की तीर्थ यात्रा पर रवाना होंगे। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में तीर्थयात्रियों के प्रस्थान एवं यात्रा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीर्थयात्रियों का प्रस्थान 15 नवम्बर को मुरैना रेलवे स्टेशन से होगा तथा सभी तीर्थयात्री 18 नवम्बर 2026 को वापस मुरैना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर स्वागत एवं टिकट वितरण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए चिकित्सक तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्ड की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि सभी यात्री सुगमतापूर्वक अपनी तीर्थयात्रा पूर्ण कर सकें।

