मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत मध्यप्रदेश के 1562 युवाओं को ऑन द जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं से MMSKY पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, स्टेनोग्राफर, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न 13 ट्रेडों में एक वर्षीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को निर्धारित स्टाइपेंड भी मिलेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी MMSKY पोर्टल पर उपलब्ध रिक्त पदों, पात्रता एवं अन्य जानकारी देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह योजना युवाओं को व्यावहारिक अनुभव, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

