जिले में “ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान ” के तहत जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 13 नवम्बर 2026 को बमोरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम फतेहगढ़ के सांदीपनि विद्यालय में आयोजित किया जायेगा। इस शिविर के माध्यम से बमोरी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के निवासियों को लाभान्वित कराया जायेगा। शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ फील्ड भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद एवं उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।


