जिले में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ऋण उत्सव का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है, जो 10 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। इस ऋण उत्सव का मुख्य उद्देश्य योजना में पंजीकृत सभी पारंपरिक कारीगर एवं शिल्पकार हितग्राहियों को ऋण सुविधा का लाभ दिलाना एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना है। जिले की समस्त बैंक शाखाओं में प्रतिदिन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
एलडीएम, गुना श्री अजयपाल सिंह द्वारा जिले के समस्त हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा आयोजित कैंप में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज आधार कार्ड, पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक के साथ संपर्क कर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


