सीहोर में दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत दिसंबर माह- 2026 के लिए हितग्राहियों को पका हुआ भोजन प्रदान करने के लिये गेहूं एवं चावल का आवंटन किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा जारी आवंटन के अनुसार सीहोर, आष्टा एवं बुधनी नगरीय निकायों को कुल 36 क्विंटल गेहूं और 9 क्विंटल चावल आवंटित किया गया है। निर्धारित प्रावधानों के अनुसार गेहूं एवं चावल का प्रदाय एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाएगा। प्रति व्यक्ति को प्रतिदिन 160 ग्राम गेहूं एवं 40 ग्राम चावल के मान से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकारी योजनाएं
दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत दिसंबर माह के लिए 36 क्विंटल गेहूं और 9 क्विंटल चावल का होगा आवंटन
बुलेट बुलेटिन डेस्क · सीहोर · 16 नवंबर 2026 · 1 मिनट



