न्यायालय कलेक्टर में करेली स्थित शुभम कॉलोनीनाईजर प्रोजेक्ट-2 ( राजनगर) कॉलोनी के पार्टनर श्री राजकुमार आत्मज केवलचंद जैन निवासी करेली के विरुद्ध अवैध कॉलोनी निर्माण का प्रकरण विचाराधीन है। प्रकरण के अवलोकन में सामने आया कि अनावेदक द्वारा मध्यप्रदेश न्यायालय अधिनियम, 1961 एवं उसके अंतर्गत निर्मित नियमों तथा प्रावधानों के तहत सक्षम अधिकारी से विकास अनुज्ञा प्राप्त किए बिना मौजा करेली, प.ह.नं. 40, तहसील करेली स्थित भूमि खसरा नंबर 324/2/2 में से भूखंडों का विक्रय किया जा रहा है।

इस पर कलेक्टर न्यायालय द्वारा उक्त भूमि खसरा नंबर 324/2/2 के सभी बटांकों की भूमियों एवं भूखंडों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने इस संबंध में जिला पंजीयक एवं मुद्रांक नरसिंहपुर तथा उप पंजीयक, पंजीयन एवं मुद्रांक करेली को निर्देशित किया है कि उक्त खसरा नंबर की भूमि से संबंधित क्रय-विक्रय के दस्तावेजों का पंजीयन नहीं किया जाए।