सोमवार 16 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे कोर्ट चौराहे पर एक युवक परेशान बैठा हुआ था। सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन की नजर पड़ी श्री जैन ने गाड़ी रोककर युवक से बातचीत की युवक ने बताया मैंने दो दिन से खाना नहीं खाया भूख लगी है। श्री जैन युवक को श्री सावन चौहान के माध्यम से निःशुल्क भोजन कराया। फिर श्री जैन युवक को नगरपालिका द्वारा संचालित रेन बसेरे ले जाकर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम विजय नाईक और गुजरात के तापी जिले के ग्राम कोटली का पता बताया। जिस पर श्री जैन ने तापी जिले के वेल्दा अपने साढ़ू भाई आशीष जैन को फोटो और जानकारी शेयर की आशीष जैन ने 30 मिनिट में परिजनों को सूचना दी। विजय के परिजनों ने बड़वानी के सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को फोन लगाकर कहा हम विजय को बड़वानी लेने आ रहे हैं। इस बीच विजय रेनबसेरे से बिना बताए निकल गया तो श्री अजीत जैन ने पुनः सोशल मीडिया पर विजय की जानकारी शेयर करने पर पुलिस विभाग के दीपक डोडियार ने बताया कि युवक कसरावद पुल तरफ जाते हुए दिखा था। श्री जैन युवक ढूंढने निकले तो युवक निसरपुर में मिला और बुधवार को विजय के काका रमेश नायक, भाई जीतू नायक, जीजा डेविड मोरे, पड़ोसी भानु ठाकरे एवं सुनील ठाकरे लेने आए। प्रियजनों ने विजय के मिलने पर खुशी व्यक्त कर अजित को धन्यवाद देकर कहा विजय की पत्नि तीन महिने से इसका इंतजार कर रही थी हमने इसे बहुत ढूढ़ने की कोशिश की और थाने पर गुमशुदगी रिपोर्ट भी लिखाई थी। विजय को मिलाने में रेनबसेरे के कर्मचारी अमित गांधी, राहुल यादव, सौरभ यादव एवं रितेश वास्कले का सराहनीय सहयोग मिला।





