कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में ईसागढ़ एसडीएम श्री त्रिलौचन गोड़ द्वारा ग्राम मनहैटी तहसील ईसागढ़ जिला अशोकनगर की भूमि सर्वे क्रमांक 74/1 रकबा 1. 055 हेक्टेयर भूमि पर आवेदिका खुमानिया पति सिरनाम सहरिया के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर ही त्वरित निराकरण करते हुए मौके पर राजस्व एवं पुलिस दल के संयुक्त प्रयास से क़ब्ज़ेधारी विनोद पुत्र हजरत सिंह लोधी से स्थल पर राजस्व दल के द्वारा कब्जा दिलवाया गया। उक्त भूमि पर कब्जाधारी का लगभग 20 वर्ष से कब्जा था।