इंदौर में मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित आरडब्ल्यू-2 ( RW- 2) सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा गांधीनगर चौराहे से दिलीप नगर तिराहे के मध्य प्रस्तावित 75 मीटर चौड़ी सड़क के मार्ग में किए गए अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान 6 ढाबे और 4 गुमटियों सहित कुल 10 संरचनाओं को हटाकर लगभग 20 हजार वर्गफीट भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।

यह कार्रवाई मास्टर प्लान के तहत सड़क निर्माण कार्य को सुगम बनाने और प्रस्तावित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई में राजस्व विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आपसी समन्वय के साथ कार्य किया।