शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के मार्गदर्शन में युवा उत्सव के अंतर्गत आज सांस्कृतिक एवं सांगीतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. नसरीन अंजुम खान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नवीन कुमार चौरसिया एवं श्री अजीत सिंह गौतम के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में एकल गायन सुगम में प्रिया साहू ने प्रथम, यशी इनवाती ने द्वितीय एवं दामिनी गिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन पाश्चात्य में राजश्री घाघरे प्रथम तथा एकल गायन शास्त्रीय में दामिनी गिर प्रथम स्थान पर रहीं। एकल नृत्य प्रतियोगिता में आरती आदेवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रूपांकन पक्ष की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अंजू चौहान द्वारा क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चंचल गाकरे ने प्रथम एवं आस्था नागरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार प्रश्नमंच प्रभारी डॉ. स्मिल बेलिया के निर्देशन में आयोजित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में हर्षित गोदेवर ने प्रथम, श्यामकुमारी मालवीय ने द्वितीय एवं सपना धुर्वे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रभारी श्री मनीष पटेल के नेतृत्व में सना खान समूह ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। युवा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।



