शिक्षा
‘’सफलता की कहानी’’ छात्रावास में रहकर मेहनत की, माया ने 10वीं में हासिल किए 89.6 प्रतिशत
ग्राम लटूरी निवासी माया वर्मा ने बेहतर शिक्षा के लिए सीनियर बालिका छात्रावास क्रमांक-5, राजगढ़ में प्रवेश लिया। गांव में कक्षा 5वीं तक ही विद्यालय होने के कारण आगे की पढ़ाई के लिए माया ने छात्रावास में रहकर अध्ययन शुरू किया।
















