कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में संचालित सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को भी सरल और सुलभ बनाया जा रहा है।
जिले में आमजन को शासकीय योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं का लाभ सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। रविवार 4 अक्टूबर को आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विकासखंडों में नागरिकों को प्रदाय सुविधाओं की जानकारी देते हुए लीड बैंक आफीसर श्री बी एस बघेल ने बताया है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ( PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PMSBY), अटल पेंशन योजना ( APY) तथा री-केवाईसी की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 1,202 हितग्राहियों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में पंजीयन, 1,746 हितग्राहियों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में पंजीयन तथा 152 हितग्राहियों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा गया। इसके साथ ही 831 हितग्राहियों की री-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण की गई। इस प्रकार इन चार प्रमुख बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं के माध्यम से कुल 3,931 सेवाओं/प्रकरणों का निराकरण एवं लाभ प्रदान किया गया।
अभियान के दौरान विकासखंडवार प्रगति में बासौदा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत सर्वाधिक 260 पंजीयन किए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में भी बासौदा में 354 पंजीयन हुए, जबकि अटल पेंशन योजना में 28 हितग्राहियों को जोड़ा गया तथा 142 हितग्राहियों की री-केवाईसी की गई।
विदिशा विकासखंड में PMJJBY के 214, PMSBY के 280 तथा APY के 30 पंजीयन किए गए। साथ ही 110 हितग्राहियों की री-केवाईसी की गई।
ग्यारसपुर में PMJJBY के 137, PMSBY के 210, APY के 16 पंजीयन तथा 95 री-केवाईसी की गई। सिरोंज में क्रमशः 166, 243 और 18 पंजीयन तथा 146 री-केवाईसी दर्ज की गई।
इसी प्रकार नटेरन में PMJJBY के 124, PMSBY के 180, APY के 24 पंजीयन तथा 98 री-केवाईसी की गई। कुरवाई में क्रमशः 154, 214 और 20 पंजीयन तथा 124 री-केवाईसी हुई। लटेरी में PMJJBY के 147, PMSBY के 265, APY के 16 पंजीयन तथा 116 हितग्राहियों की री-केवाईसी की गई।
सामाजिक सुरक्षा से जुड़ने का अवसर
सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं और आवश्यक सेवाओं का लाभ उनके नजदीकी स्तर पर उपलब्ध कराना है। अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों को बीमा एवं पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के साथ ही बैंक खातों से संबंधित आवश्यक री-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
जिले में अभियान के दौरान प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक होकर इनका लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से पात्र नागरिकों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा अटल पेंशन योजना के माध्यम से भविष्य के लिए पेंशन सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सेवा सेतु अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।




