उज्जैन, 01 अक्टूबर। उन्हेल निवासी श्री दिलीप परिहार रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। पहले पूंजी की कमी के कारण उन्हें व्यवसाय में पर्याप्त मुनाफा नहीं हो पाता था। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना से ₹1,00,000 का ऋण लिया, जिससे उनका व्यवसाय आगे बढ़ा और अब दुकान अच्छी तरह चल रही है। दिलीप परिहार ने इस आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया।