पालमपुर, 05 सितंबर, 2026:चौधरी सरवणकुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुरके अधीनकृषि विज्ञान केंद्र, कुकुमसेरी, लाहौल-स्पीतिद्वारा जनजातीय उप-योजना के अंतर्गत आज05 सितंबर, 2026को राजमाश पर ‘खेत दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग100 प्रगतिशील किसानोंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभडॉ. सुभाष कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र कुकुमसेरीद्वारा मुख्य अतिथिडॉ. विनोद शर्मा, निदेशक अनुसंधान, चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुरतथा अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

इस अवसर परडॉ. पद्मावती गणपत गोरे, वरिष्ठ वैज्ञानिक, एनबीपीजीआर-आईसीएआर, नई दिल्लीविशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।किसानों को संबोधित करते हुए परियोजना केप्रधान अन्वेषक डॉ. राकेश छाहोटाने बताया कि देशभर से एकत्रित की गई राजमाश की लगभग4,000 उन्नत फसल पंक्तियों/किस्मोंका वर्तमान में अनुसंधान केंद्र में मूल्यांकन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गहन परीक्षण एवं मूल्यांकन के उपरांत जो किस्में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एवं उच्च गुणवत्ता वाली पाई जाएंगी, उन्हें भविष्य में स्थानीय किसानों को खेती के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

डॉ. पद्मावती गोरेने राजमाश केबीज संरक्षणके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा किसानों को पारंपरिक किस्मों को संरक्षित करने और उनके विस्तृत मूल्यांकन के लिए केंद्र पर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया।

वैज्ञानिकोंडॉ. जोगिंदर पाल, डॉ. शेल्जा शर्मा, डॉ. नेहा शर्मा एवं डॉ. आशिता बिष्टने भी अपने-अपने विशेषज्ञता क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी किसानों के साथ साझा की।डॉ. प्रदीप कुमारने राजमाश की उचित पैकेजिंग एवं विपणन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेहतर पैकेजिंग और विपणन के माध्यम से किसान अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंनेलाहौल घाटी में फसल विविधीकरणके संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।डॉ. सुभाष कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र कुकुमसेरीने केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी किसानों के साथ साझा की तथा उनके साथ संवाद किया।

समापन अवसर परडॉ. विनोद कुमार शर्मा, निदेशक अनुसंधान, ने किसानों की आय बढ़ाने मेंराजमाश की खेती के महत्वपर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राजमाश की खेती को बढ़ावा देना किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।कार्यक्रम के अंत मेंडॉ. नेहा शर्माने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।